जालंधर, ENS: फगवाड़ा के रहने वाले गायक खान साब शूटिंग के दौरान घायल हो गए। हालांकि घटना पुरानी है, इस मामले की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में खान साब के नए गाने पागल नईं होणा की शूटिंग चल रही थी। इस शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए। शूटिंग के एक सीन के दौरान कांच में सिर मारने के शार्ट के दौरान कांच उनके माथे में चुभ गया और वो लहूलुहान हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में खान साब के माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मैंबर ने उनको संभाला और टीशू पेपर से खून को साफ किया।
खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए का कि मैं अपने किरदार में बहुत डूब चुका था। कांच भी मोटा था और मैंने जोर से सिर मार दिया जिससे कांच टूटकर माथे में चुभ गया। मगर चोट का दर्द अब कम हो रहा है क्योंकि लोग मेरी एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। खान साब ने शूटिंग कहां हो रही थी, इसके बारे में खुलासा नहीं किया। लेकिन इतना कहा कि कोई बात नहीं, माफी की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जब कोई कलाकार अपने आर्ट या काम में पूरी रूह से डूब जाता है, तब ही ऐसी दमदार और यादगार चीजें निकलकर आती हैं।
एक सच्चे कलाकार की पहचान ही यही है कि वो अपने किरदार में इस कदर खो जाए कि उसे नफा-नुकसान का होश ही न रहे। आपका यही जुनून और सच्चाई इस गाने को सबसे अलग और खतरनाक बनाती है। जब ऑडियंस इस तरह की शिद्दत और सच्चा जज्बा देखती है, तो वो सीधा दिल को छूता है। हालांकि इस शार्ट के लिए मैं अपने परिवार से भी माफी मांगता हूं क्योंकि उनको मेरे माथे से खून निकलता देख काफी दुख हुआ है। चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। खान साब ने कहा कि शीशा मोटा था, मुजे भी पता नहीं था लेकिन मैं अपने किरदार में ज्यादा ही खो गया था।
