Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Punjab Kings XI और KKR की टीम हुई रवाना, देखें...

Jalandhar News: Punjab Kings XI और KKR की टीम हुई रवाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले को देर रात आर्मी ने नाकाम कर दिया। वहीं आज रक्षा मंत्री राजनाथ ने तीनों सेनाओं के साथ अहम मीटिंग की। दूसरी ओर बीसीआई की ओर से आईपीएल के मैचों को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, पंजाब किंग्स इलेवन का दिल्ली कैपिटल्स के साथ 8 मई को धर्मशाला में मुकाबला होना था जो कि रद्द हो गया। वहीं कोलकाता नाइटराइडर का 10 मई को हैदराबाद में सनराइजर हैदराबाद में मुकाबला होना था, लेकिन बीसीसीआई के आदेशों के चलते अब आईपीएल के मैच अभी एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए गए है।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आईपीएल को फिलहाल एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। इसका नया शेड्यूल एक सप्ताह बाद जारी किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर आज जालंधर रेलवे स्टेशन पर पंजाब किंग्स इलेवन और कोलकाता नाइटराइडर की टीमें पहुंची। दोनों टीमों को जालंधर से दिल्ली रवाना किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों और मैनेजमैंट की टीम को कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -