AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: Influencer बाबा जगरूप सिंह की स्कूटी को लगाई आग, पहले...

Jalandhar News: Influencer बाबा जगरूप सिंह की स्कूटी को लगाई आग, पहले मिली थीं धमकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जगरूप सिंह बाबा जी 1101 के घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी को देर रात एक शरारती तत्व ने आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्कूटी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी को आग लगाने वाले व्यक्ति की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इन्फ्लुएंसर बाबा जी 1101 ने बताया कि उन्हें पहले भी कई बार धमकी भरी कॉल और मैसेज आ चुके थे।

हालांकि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। उन्हें लगा कि शायद कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीती रात वह अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी करके अंदर चले गए थे। इसी दौरान देर रात बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद जब बाबा जी 1101 घर से बाहर निकले तो स्कूटी को आग की लपटों में घिरा देखकर उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्कूटी बुरी तरह जल चुकी थी।

बाबा जी 1101 के मुताबिक उन्होंने बड़े चाव से स्कूटी खरीदी थी और उसे डिफेंडर गाड़ी जैसा आकर्षक रंग करवाया था। स्कूटी का लुक काफी अलग था और आने-जाने वाले लोग उसे देखकर आकर्षित होते थे। उन्हें शक है कि किसी ने इसी वजह से उनके साथ यह हरकत की हो सकती है, हालांकि आग लगाने के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल बाबा जी ने संबंधित थाने की पुलिस को अपने स्तर पर कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं, स्कूटी को आग लगाने वाले व्यक्ति की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

P.S.I.C ने राज्य स्तरीय R.T.I दिवस मनाया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा आज यू.टी. स्टेट...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

Punjab News: DC Office के बाहर यूनियन का प्रदर्शन, बंद रहे 13 सेवा केंद्र, देखें वीडियो

मोगाः सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन पंजाब के बुलावे पर...

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति...

Punjab News: चुनावों से पहले झटका, मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

P.S.I.C ने राज्य स्तरीय R.T.I दिवस मनाया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा आज यू.टी. स्टेट गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 केसों में 8 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान, सितंबर महीने में...

Punjab News: DC Office के बाहर यूनियन का प्रदर्शन, बंद रहे 13 सेवा केंद्र, देखें वीडियो

मोगाः सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन पंजाब के बुलावे पर जिले के 13 सेवा केंद्र बंद रहे। ऐसे में रोष...

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना के पिता अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन...