जालंधर, ENS: शहर में पुलिस कर्मी आए दिन चर्चा में है। हाल ही में सट्टेबाज मोनू और उसे साथियों का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस कर्मी दोषियों के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद बीते दिन एसीपी करनैल सिंह ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं आज घास मंडी चौक के पास चुंगी पर नाकेबंदी को लेकर पुलिस कर्मी फिर से चर्चा में आ गए।
दरअसल, पुलिस कर्मियों द्वारा नाकेबंदी की हुई और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन हैरानी की बात उस समय सामने आई, जब पुलिस कर्मियों के साथ 2 प्राइवेट नौजवान ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना के कारण वाहन चालकों को रोकते दिखे। इस दौरान जब पत्रकार द्वार इसकी वीडियो बनाई गई तो नौजवान ने खुद माना कि वह नाके पर वाहन चालकों को रोक रहा था। इस दौरान वह वीडियो ना चलाने की गुहार लगाने लगा और दोबारा से ऐसा काम ना करने की अपील करता रहा।
उधर, पुलिस कर्मियों से प्राईवेट नौजवानों द्वारा वाहन चालकों को रोकने के बारे में पूछा गया तो वह साफी ही मुकर गए। पुलिस कर्मियों का कहना है कि उनके साथ कोई प्राईवेट कर्मी मौजूद नहीं थे। वहीं एक व्यक्ति भी पुलिस कर्मियों के दुहाई देने लगा। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस कर्मियों पर अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। दरअसल, पिछले कुछ समय से इलाका निवासी परेशान हो रहे थे। लोगों का कहना है कि कुछ नौजवान पुलिस के साथ मिलकर वाहनों को रोकते है और उन पर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना को लेकर चालान काटने का दवाब बनाकर परेशान करते है।
