.
JalandharJalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ...

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत सब-डिवीजन नकोदर में विशेष कॉसो ऑपरेशन (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया गया। यह अभियान डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और डीएसपी ट्रैफिक मनजीत सिंह की निगरानी में चलाया गया। जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि विशेष कॉसो ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सब-डिवीजन नकोदर के नशा प्रभावित क्षेत्रों, नशे के हॉटस्पॉट, खाली मकानों, सुनसान स्थानों तथा अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन और वाहनों की चेकिंग भी की गई।

इस ऑपरेशन के दौरान कुल 16 एफआईआर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 1 एफआईआर आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सब-डिवीजन नकोदर के विभिन्न थानों में कुल 17 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान थाना सदर नकोदर 6 एफआईआर दर्ज और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिटी नकोदर में 6 एफआईआर दर्ज और 8 आरोपियों गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना नूरमहल में 4 एफआईआर दर्ज और 4 आरोपियों गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा कुल 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और 01 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया। इसके अलावा 22 बोतलें शराब, 1 .32 बोर पिस्तौल, 2 मैगजीन, 1 रौंद, 41,000 रुपये की भारतीय मुद्रा और 01 आई-20 कार भी बरामद की गई। एसएसपी विर्क ने कहा कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत देहात पुलिस द्वारा नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई को रोकने के लिए सब-डिवीजन नकोदर में लगातार विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशों की बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई...

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली...

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है...

पुलिस की 2 होटलों में रेडः आपत्तिजनक हालत में मिली 22 युवतियां और 19 युवक, देखें वीडियो

हिसारः न्यू मॉडल टाउन रोड पर 2 होटलों में सोमवार देर रात पुलिस ने अचानक रेड की। पुलिस ने...

डायल-112 की PRV गाड़ी से डीजल चोरी मामले में 2 पुलिस कर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

बरेली: डायल-112 की PRV गाड़ी का डीजल चोरी को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें पुलिस कर्मियों...

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर लड़की ने जमकर...