Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: भीषण आग लगने से घर जलकर राख, 3 लोग झुलसे,...

Jalandhar News: भीषण आग लगने से घर जलकर राख, 3 लोग झुलसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: किशनपुरा इलाके में स्थित एक घर के मंदिर में चल पंखे से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। आग के दौरान एक सिलेंडर फट गया और आग पर काबू पा रहे तीन लोग झुलस गए। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक घर के अंदर पड़ा सामान जल कर राख हो चुका था।

भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकलने लगे तो अचानक मंदिर में लगे पंखे से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और आग का धुंआ दोनों को दिखाई देने लगा, जिसे देख आस पास के लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि आग पर क़ाबू पाते समय घर के अंदर पड़े हुए सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिस कारण पाँच लोग झुलस गए । उसने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत दी लेकिन फायर ब्रिगेड टीम देरी से पहुँची और आग जिस कारण उनके घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि घर में आग लगी है, जिसके बाद हर टीम सहित मौके पर पहुँचे और उन्होंने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि गलियों में बिजली की तारे बहुत नीचे थी, जिस कारण उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने से देरी लगी। उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर उनकी टीम को सूचना मिली थी कि किशनपुरा इलाके में स्थित घर में आग लगी है। लोगों की भीड़ मौके पर जमा थी। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन आग लगने के दौरान घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -