जालंधरः महानगर में आये दिन चोरी की वारतें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बन रहता है। इसी बीच एक गली में खड़ी एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटना की सीसीटीवी सामने आई है जिसमें देखा जा रहा है कि गली में सफेद रंग की खड़ी एक्टिवा को लेकर जाता हुआ दिखाई जा रहा है।
पीड़ित ने गाड़ी की RC सांझा की जिसमें (PB08 DU1606) रोहित मेहरा पुत्र केके मेहरा है और पता 24 दिलबाग नगर, जालंधर लिखा हुआ है।
पीड़ित व्यक्ति ने मामले संबंधी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन से जल्द-जल्द से कार्रवाई करने की मांग की है।
