Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Gurinderveer की जीत को लेकर घर में लगा बधाई देने...

Jalandhar News: Gurinderveer की जीत को लेकर घर में लगा बधाई देने वालों का तांता, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः पंजाब के युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप में इतिहास रच दिया है। गुरिंदरवीर ने 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकेंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। गुरिंदरवीर की इस उपलब्धि पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। वहीं अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित भी करेंगे। इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को कुल 32.05 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि वितरित करेंगे।

दूसरी ओर गुरिंदरवीर सिंह की इस जीत को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। गुरिंदरवीर सिंह के पिता कमलजीत सिंह ने कहा कि वह बयान नहीं कर सकते कि उन्हें कितनी खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि गुरिंदरवीर 12 साल से मेहनत कर रहा है। वह भी वॉलीबाल के प्लेयर रह चुके हैं और उनका भी सपना था कि जो मुकाम वह हासिल नहीं कर सके, वह उसका बेटा हासिल करे।

गुरिंदरवीर सिंह की मां रुपिंदर कौर ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनके बेटे ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया और गुरु साहिबान ने उसको ऐसा बल बख्शा है। उन्होंने बताया कि गुरिंदरवीर ने पहले ही पेपर पर लिख दिया था कि वह आज इतने समय में दोड़ लगाकर मुकाम हासिल करेंगे और उसने अपनी बात को सच करते हुए मुकाम हासिल कर लिया है। उसने अपनी खेल के बहुत मेहनत की थी और उन्हें बहुत मान महसूस हो रहा है कि नया रिकॉर्ड बनाकर उसने गांव और अपने शहर का नाम रोशन किया है।

वहीं गांव पटियाला के सरपंच बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव के बेटे ने इतने बढ़ा मुकाम हासिल करके गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि गुरिंदरवीर जैसे बच्चे भगवान सभी को दे और इसी तरह अन्य युवा भी गुरिंदरवीर से शिक्षा लेकर और नशे से दूर रहकर बड़े मुकाम हासिल करें। उन्होंने कहा कि अब उनकी यही इच्छा है कि उनका बेटा ओलंपिक में भी खेले और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर पटियाला गांव का नाम रोशन करे।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -