.
JalandharJalandhar News: चॉपर में पहुंचे गृह मंत्री Amit Shah, श्री देवी तालाब...

Jalandhar News: चॉपर में पहुंचे गृह मंत्री Amit Shah, श्री देवी तालाब में होंगे नतमस्तक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर है। ऐसे में आदमपुर एयरपोर्ट से चॉपर में सवार होकर श्री देवी तालाब मंदिर की बैक साइड स्थित लब्बू राम दोआबा स्कूल की पार्किंग में पहुंचे। जहां कुछ देर में वह श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होंगे। बता दें कि आज परागपुर के पास बने मैदान में अमित शाह नशा मुक्त यात्रा रैली को संबोधित करेंगे।

ऐसे में वह नशे के दलदल में फंसे परिवार की परेशानियों को सुनेंगे। वहीं तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि दोआबा कॉलेज के पास चॉपर में सवार होकर अमित शाह आते दिखाई दे रहे है। ऐसे में श्री देवी तालाब मंदिर के अंदर और बाहर सुरक्षा तैनात कर दी गई है। वहीं श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है और मंदिर के बाहर सड़क का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।

बता दें कि अमित शाह के जालंधर दौरे को लेकर विपक्ष द्वारा भाजपा पर कटाक्ष शुरू हो गया। अमित शाह के स्वागत और विरोध के बीच शहर के विभिन्न रास्तों पर सवालों वाले बोर्ड लगाए गए। इन बोर्डों पर अमित शाह और केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल पूछे गए हैं। श्री देवी तालाब मंदिर और रैली स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर लगाए गए इन बोर्डों ने लोगों का ध्यान खींचा है। बोर्डों के माध्यम से स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ पंजाब से जुड़े विभिन्न मामलों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है।

हालांकि बीते दिन सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने भाजपा की नशा मुक्त रैली के दौरान जमकर निशाने साधे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा से सवाल किए थे कि देश में वह 15 सालों से सत्ता में है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में उनकी सरकारें है, लेकिन फिर भी वहां पर नशा क्यों नहीं खत्म हो रहा। वहीं बॉर्डर एरिया से आ रही नशे की खेप को लेकर भी निशाने साधे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सीआईए की कार्रवाईः 4 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर से रैली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री Amit Shah, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब प्रभारी...

Punjab News: स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने का मामलाः DCP ने कहा- स्कूल पूरी तरह सुरक्षित, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने...

ईरानी नाव से 3,000 करोड़ की मेथामफेटामाइन-हेरोइन जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अहमदाबादः भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते...

Punjab News: सीआईए की कार्रवाईः 4 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत फाजिल्का पुलिस को एक और...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर से रैली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री Amit Shah, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब प्रभारी केवल ढिल्लों के साथ श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे।...

Iran से युद्ध के बीच ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, 10 व्यक्तियों पर इस वजह से लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है। दोनों ही देशों में इसको...

Punjab News: स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने का मामलाः DCP ने कहा- स्कूल पूरी तरह सुरक्षित, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कई स्कूलों जिनमें चीफ खालसा दीवान स्कूल भी शामिल...