जालंधर, ENS: परागपुर के पास देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ी रैली को संबोधन किया जाना है। इससे पहले बुधवार सुबह श्री देवी तालाब मंदिर में अमित शाह नतमस्तक होंगे। वहीं दूसरी ओर स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसको लेकर एक ईमेल कैंब्रिज स्कूल के ऑफिशल मेल ड्रेस पर पहुंची। वहीं श्री देवी तालाब मंदिर के अंदर और बाहर सुरक्षा तैनात कर दी गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि दिन के समय मंदिर के बाहर सड़क पर काफी आवाजाही रहती है, लेकिन अब काफी कम मात्रा में वाहन सड़क से गुजर रहे है।
दोआबा चौक से लेकर श्री हनुमान चौक तक पुलिस फोर्स तैनात है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं एसी मोर्चे के पूर्व प्रेजिडेंट एस आर लदड़ ने बताया कि वह आईएएस से रिटायर्ड हूं। वह जालंधर शहर में सेवाएं भी निभा चुके है। ऐसे में वह भाजपा के एएसी मोर्चे के प्रधान भी रह चुके है। इस दौरान केंद्रिय गृह मंत्री के अमित शाह दौरे को लेकर कहा कि वह नशे के खिलाफ रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन भी पंजाब का दौरा कर चुके है। वहीं आज अमित शाह श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होंगे और मंदिर में माता के दर्शन के बाद नशे को खत्म करने का प्रण लेंगे।
ऐसे में परागपुर के पास भाजपा की रैली में शामिल होंगे। वहीं गुजरात और हरियाणा में नशे को लेकर विपक्ष द्वारा साधे गए निशानों पर कहा कि हर जिले में राजनीतिक अच्छे और बुरे लोग होते है। उन्होंने कहा कि पुलिस और राजनीति में कालियां भेडा शामिल है और इन पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। वहीं आज अमित शाह के दौरे से पहले सवालों को लेकर लगे बोर्ड और धमकी मिलने पर कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता वह देश के गृह मंत्री है। अमित शाह ने जम्मू-कशमीर में 370 हटाने का काम और राम मंदिर बनाने का काम और बंगलादेश में घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जल्द नशे पर लगाम लगाया जाएगा और दोषियों को सलाखों के पीछे फेंका जाएगा।