.
JalandharJalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर से रैली के लिए रवाना हुए...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर से रैली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री Amit Shah, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब प्रभारी केवल ढिल्लों के साथ श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे। जहां मंदिर कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया गया। श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होने के बाद वह रैली के लिए रवाना हो गए। ऐसे में चॉपर में रवाना होने की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि वह रैली के लिए चॉपर से रवाना हो गए। वहीं परागपुर के पास बने मैदान में सिक्योरिटी तैनात की गई है। अमित शाह के रैली में पहुंचने से पहले भारी संख्या में लोग पंडाल में पहुंचने लगे है। दरअसल, अमित शाह को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

रैली के आयोजन के लिए करीब 63 एकड़ जमीन तैयार की गई है। इसमें अकेले 28 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया गया है। रैली का स्थल पहले 40 एकड़ में तय किया गया था। बाद में इसे 50 एकड़ तक बढ़ाया गया और लोगों के आने का अनुमान बढ़ने के बाद क्षेत्रफल करीब 63 एकड़ किया गया। ताजा रिपोर्टों में भी आयोजन स्थल को 60 से 65 एकड़ के बीच बताया गया है। वहीं अमित शाह के पहुंचने से पहले मुस्लिम समाज के कुछ नताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है।

ऐसे में रैली में अमित शाह नशा मुक्त यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह नशे के दलदल में फंसे परिवार की परेशानियों को सुनेंगे। वहीं तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि दोआबा कॉलेज के पास चॉपर में सवार होकर अमित शाह आते दिखाई दे रहे है। बता दें कि अमित शाह के जालंधर दौरे को लेकर विपक्ष द्वारा भाजपा पर कटाक्ष शुरू हो गया। अमित शाह के स्वागत और विरोध के बीच शहर के विभिन्न रास्तों पर सवालों वाले बोर्ड लगाए गए। इन बोर्डों पर अमित शाह और केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल पूछे गए हैं।

श्री देवी तालाब मंदिर और रैली स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर लगाए गए इन बोर्डों ने लोगों का ध्यान खींचा है। बोर्डों के माध्यम से स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ पंजाब से जुड़े विभिन्न मामलों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है। हालांकि बीते दिन सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने भाजपा की नशा मुक्त रैली के दौरान जमकर निशाने साधे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा से सवाल किए थे कि देश में वह 15 सालों से सत्ता में है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में उनकी सरकारें है, लेकिन फिर भी वहां पर नशा क्यों नहीं खत्म हो रहा। वहीं बॉर्डर एरिया से आ रही नशे की खेप को लेकर भी निशाने साधे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन...

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को समन जारी, MLA धालीवाल का आया बयान, देेखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को...

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में "विशेष उच्च अधिकार प्राप्त खरीद समिति" (SHPPC) की बैठक...

Dubai-Tel Aviv प्लेन में पायलटों के बीच खूनी भिड़ंत, हाईजैक का सिग्नल भेजा था, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

तेल अवीवः दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान में आसमान में उस वक्त भारी...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। विभाग...

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को समन जारी, MLA धालीवाल का आया बयान, देेखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आप...