.
JalandharJalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में केवल ढिल्लों संग पहुंचे गृह...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में केवल ढिल्लों संग पहुंचे गृह मंत्री Amit Shah, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर है। ऐसे में सिक्योरिटी के साथ भारी काफिले में अमित शाह पंजाब प्रभारी केवल ढिल्लों के साथ श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे। इस दौरान मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया गया। श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होने के बाद वह रैली के लिए रवाना हो गए। ऐसे में परागपुर के पास बने मैदान में सिक्योरिटी तैनात की गई है। जहां अमित शाह नशा मुक्त यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। ऐसे में वह नशे के दलदल में फंसे परिवार की परेशानियों को सुनेंगे। वहीं तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि दोआबा कॉलेज के पास चॉपर में सवार होकर अमित शाह आते दिखाई दे रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बता दें कि अमित शाह के जालंधर दौरे को लेकर विपक्ष द्वारा भाजपा पर कटाक्ष शुरू हो गया। अमित शाह के स्वागत और विरोध के बीच शहर के विभिन्न रास्तों पर सवालों वाले बोर्ड लगाए गए। इन बोर्डों पर अमित शाह और केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल पूछे गए हैं। श्री देवी तालाब मंदिर और रैली स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर लगाए गए इन बोर्डों ने लोगों का ध्यान खींचा है। बोर्डों के माध्यम से स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ पंजाब से जुड़े विभिन्न मामलों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है।

हालांकि बीते दिन सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने भाजपा की नशा मुक्त रैली के दौरान जमकर निशाने साधे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा से सवाल किए थे कि देश में वह 15 सालों से सत्ता में है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में उनकी सरकारें है, लेकिन फिर भी वहां पर नशा क्यों नहीं खत्म हो रहा। वहीं बॉर्डर एरिया से आ रही नशे की खेप को लेकर भी निशाने साधे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार के बारे में बच्चों को किया जागरूक, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज आरिफ के गांव...

Punjab News: पंजाब की मंडियों में कल से धान की खरीद शुरूः मंत्री कटारूचक्क, देखें वीडियो

पठानकोटः किसानों की धान की फसल खेतों में तैयार...

Punjab News: सीआईए की कार्रवाईः 4 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर से रैली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री Amit Shah, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब प्रभारी...

Punjab News: खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार के बारे में बच्चों को किया जागरूक, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज आरिफ के गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान,...

Punjab News: पंजाब की मंडियों में कल से धान की खरीद शुरूः मंत्री कटारूचक्क, देखें वीडियो

पठानकोटः किसानों की धान की फसल खेतों में तैयार हो चुकी है, इस बार पंजाब में धान की फसल...

Punjab News: सीआईए की कार्रवाईः 4 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत फाजिल्का पुलिस को एक और...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर से रैली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री Amit Shah, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब प्रभारी केवल ढिल्लों के साथ श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे।...