.
Nationalईरानी नाव से 3,000 करोड़ की मेथामफेटामाइन-हेरोइन जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार, देखें...

ईरानी नाव से 3,000 करोड़ की मेथामफेटामाइन-हेरोइन जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबादः भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) के साथ संयुक्त अभियान में अरब सागर में एक ईरानी नौका से 3,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की 526 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है, जिसकी अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी।

तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास चलाए अभियान के दौरान नौका पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर तटरक्षक बल की इकाइयों ने समुद्री और हवाई निगरानी की तथा संदिग्ध नौका का पता लगाया। इसके बाद उसका पीछा किया और लक्षद्वीप के पश्चिम में नौका पर चढ़कर उसकी तलाशी ली गई। तटरक्षक बल के अनुसार जब्त किए मादक पदार्थों में उच्च गुणवत्ता वाली मेथामफेटामाइन और हेरोइन शामिल हैं।

उसने बताया कि नौका, उसके चालक दल और जब्त किए मादक पदार्थों को सशस्त्र सुरक्षा के बीच पूछताछ तथा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई लाया गया है। यह अभियान गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते के समन्वय में चलाया गया।

राज्य ATS ने भी पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। ATS आज अभियान के संबंध में मीडिया को जानकारी देगा। यह जब्ती ऐसे समय हुई है जब सुरक्षा एजेंसियां समुद्री मार्ग के जरिए होने वाली अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज कर रही है।

तटरक्षक बल ने कहा कि यह अभियान उसकी निगरानी और समुद्री मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की क्षमता तथा भारत के समुद्री क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को रोकने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बल ने कहा कि इस जब्ती से अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोहों के वित्तीय नेटवर्क को बाधित करने और सिंथेटिक मादक पदार्थों को देश में पहुंचने से रोकने में मदद मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार के बारे में बच्चों को किया जागरूक, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज आरिफ के गांव...

Punjab News: पंजाब की मंडियों में कल से धान की खरीद शुरूः मंत्री कटारूचक्क, देखें वीडियो

पठानकोटः किसानों की धान की फसल खेतों में तैयार...

Punjab News: सीआईए की कार्रवाईः 4 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर से रैली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री Amit Shah, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब प्रभारी...

Punjab News: खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ आहार के बारे में बच्चों को किया जागरूक, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज आरिफ के गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान,...

Punjab News: पंजाब की मंडियों में कल से धान की खरीद शुरूः मंत्री कटारूचक्क, देखें वीडियो

पठानकोटः किसानों की धान की फसल खेतों में तैयार हो चुकी है, इस बार पंजाब में धान की फसल...

Punjab News: सीआईए की कार्रवाईः 4 किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत फाजिल्का पुलिस को एक और...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर से रैली के लिए रवाना हुए गृह मंत्री Amit Shah, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब प्रभारी केवल ढिल्लों के साथ श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे।...