जालंधर, ENS: नगर निगम के एसटीपी सुरंदिर बिंद्रा को ब्लैकमेलिंग करने के मामले में RTI Activist करणप्रीत सिंह पर मामला दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में तथाकथित पत्रकार की शमूलियत भी सामने आई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार खुद को आरटीआई एक्टिविस्ट कहने वाला करणप्रीत सिंह ब्लैकमेलिंग का धंधा कर रहा है। उक्त करणप्रीत सिंह डरा धमका कर पैसों की मांग कर रहा है। शिकायत के अनुसार अगर एसटीपी बात नहीं मानता तो वह मीडिया में भ्रमक खबरें चलवाकर उसे मजबूर करने की कोशिश करता है।
अधिकारी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ सामग्री डालकर दबाव बनाया जा रहा था, ताकि पैसे वसूले जा सकें। लगातार मिल रही कथित धमकियों और बदनाम करने की कोशिशों से परेशान होकर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कर्णप्रीत पहले आम लोगों को निशाना बनाता थे, लेकिन अब नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी। शिकायत में अधिकारी से 10 लाख रुपये की मांग किए जाने और पैसे न देने पर बदनाम करने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में जालंधर के एक कथित मीडिया कर्मी की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुरेंद्र सिंह बिंद्रा के मुताबिक, उक्त मीडिया कर्मी उन्हें बार-बार खबरें प्रकाशित होने का हवाला देकर कहता था कि वह RTI एक्टिविस्ट को 10 लाख रुपये दे दें, अन्यथा वह उनके खिलाफ नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई करवा सकता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मीडिया कर्मी से उनकी छवि खराब करने वाली खबरें भी प्रकाशित करवा उन्हें मानसिक दबाव में लाकर पैसे देने के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा रही थी।
पुलिस ने शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर खुद को RTI एक्टिविस्ट बताने वाले व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी, धमकी और आई.टी एक्ट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, कथित मीडिया कर्मी की भूमिका को लेकर अभी जांच जारी है। जांच में मीडिया कर्मी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है और जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।
