जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग ने स्पेशल लेक्चर आयोजित किया। यह गेस्ट लेक्चर विभाग के द्वारा फिनिशिंग स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत आखिरी सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए लगाया गया।
इस मौके पर विशाल टूल इंडस्ट्री जालंधर के परचेज मैनेजर इंजीनियर ऋषभ शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने फिनिशिंग स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, प्रभावशाली संवाद कौशल, टीम वर्क, आत्मविश्वास, इंटरव्यू की तैयारी तथा रिज्यूम तैयार करने जैसे जरुरी बातें बताई।

उन्होंने विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र की जरुरतें, नौकरी लेने के लिए जरुरी स्किल्स और कार्यस्थल पर अपनाए जाने वाले व्यावसायिक तौर तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स और अच्छा व्यक्तित्व भी सफल करियर के लिए अत्यंत जरुरी हैं।

लेक्चर के दौरान विद्यार्थियों से पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने अपने भविष्य और करियर से जुड़े प्रश्न भी पूछे। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि फिनिशिंग स्कूल जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरुरतों के मुताबिक तैयार करने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऑटमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के इंचार्ज गौरव शर्मा ने भी विद्यार्थियों को लेक्चर से मिली जानकारी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
