.
JalandharJalandhar News: महिला डॉक्टर से Gun Point पर लूट, हवाई फायर कर...

Jalandhar News: महिला डॉक्टर से Gun Point पर लूट, हवाई फायर कर छीने गहने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नकोदर इलाके में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक महिला डॉक्टर को पिस्तौल की नोक पर रोककर सोने के गहने लूट फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक राउंड हवाई फायर भी किए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता डॉक्टर सुश्मिता जालंधर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं।

डॉक्टर शुस्मिता अपने ससुर जोनस मसीह निवासी गांव गांधरा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर नकोदर से अपने गांव लौट रही थीं, जब उनकी एक्टिवा नई दाना मंडी के नजदीक पहुंची, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने एक्टिवा के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इसके बाद दोनों ने पिस्तौल तानकर डॉक्टर और उनके ससुर को रोक लिया। पीड़ितों के अनुसार जैसे ही उन्होंने घबराकर एक्टिवा रोकी, बदमाशों ने उन्हें डराने और शोर न मचाने के लिए हवा में एक राउंड फायर कर दिया। गोली चलने से दोनों सहम गए।

इसके बाद आरोपियों ने हथियार के बल पर डॉक्टर शुस्मिता की सोने की चेन, कानों की बालियां और एक सोने की अंगूठी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए वारदात स्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान...

Indrive App किया Ban, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में ऐप आधारित कैब और बाइक टैक्सी...

Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स में चली गोली, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

बठिंडाः बठिंडा तहसील कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी...

चलती कार पर पत्थर गिरने से 2 घायल, 2 नेशनल हाईवे बंद, देखें वीडियो

शिमला: हिमाचल में मानसून सीजन में भारी बारिश से...

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने महज 6...

Indrive App किया Ban, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में ऐप आधारित कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित करने वाली कंपनियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना...

Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स में चली गोली, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

बठिंडाः बठिंडा तहसील कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार का लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए...

Mehr Chand Polytechnic College में आयोजित Induction कार्यक्रम हुआ खत्म, Principal Dr. Jagroop ने किया विद्यार्थियों को प्रेरित

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर की ओर से नए सत्र की शुरुआत इंडक्शन कार्यक्रम के साथ की गई।...