Himachal Govt
JalandharJalandhar News: दीवार में भगवान कृष्ण के दर्शनों को लेकर लोगों का...

Jalandhar News: दीवार में भगवान कृष्ण के दर्शनों को लेकर लोगों का लगा तांता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कहते है ना अगर भक्ति सच्चे मन से की जाए तो भगवान उन्हें दर्शन देते है और भगवान सभी के कण-कण में वास करते है। उडुपी के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में संत कनकदास की सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान कृष्ण ने मूर्ति को 180 डिग्री घुमाकर और दीवार (झरोखे) के माध्यम से दर्शन दिए थे। दरअसल, कनकदास भगवान कृष्ण के परम भक्त थे, जो हर समय हरि नाम का स्मरण करते थे। गैर-ब्राह्मण होने के कारण उन्हें उडुपी श्री कृष्ण मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में प्रवेश नहीं करने दिया गया। आहत होकर वे मंदिर के पीछे बैठकर रोने लगे और भगवान को पुकारने लगे।

भक्त की पुकार सुनकर भगवान कृष्ण की मूर्ति 180 डिग्री तक घूम गई और पीछे की दीवार में दरार व झरोखा बन गया, जिससे कनकदास को भगवान के अलौकिक दर्शन हुए। वहीं ऐसा ही कुछ अर्जुन नगर में एक घर में देखने को मिला, जहां पर महिला रेखा को 6 माह से कृष्ण भगवान के दीवार में से दर्शन हो रहे थे। वहीं आज महिला के घर पर लोगों का भगवान कृष्ण जी के दर्शन करने को लेकर तांता लग गया। महिला ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से यह दर्शन हो रहे थे, लेकिन उसने किसी से बात नहीं की। इस दौरान जब ठाकुर जी की छठ पूजा हुई तो उसके बाद तो उन्होंने आस-पास लोगों से बात की और उन्हें घर की दीवार पर बन रहे चित्र को दिखाया।

इस दौरान लोगों ने भी कहा कि दीवार पर हनुमान जी और लड्डू गोपाल जी के चित्र दिखाई दे रहे है। जिसके बाद मोहल्ला निवासियों के ग्रुप में चित्र के मैसेज भेजे गए। इस दौरान देर रात 11.30 बजे आसपास लोग एकत्रित हुए और देखने के लिए आने शुरू हो गए। हालांकि कुछ लोग दीवार पर सिलन का कह रहे है, लेकिन महिला ने कहाकि 6 माह पहले चित्र खड़े होने का था, लेकिन अब लेटे हुए दिखाई दे रहे है। महिला ने कहा कि उसे इसी दीवार पर 6 माह से कृष्ण जी के खड़े होने के दर्शन हो रहे थे, लेकिन अब उनके लेटने के दर्शन हो रहे है। ऐसे में जो भी देखने के लिए आ रहा है और वह भी यह कह रहा है कि यह दर्शन लड्डू गोपाल जी है। जिसके बाद महिलाओं द्वारा कीर्तन भी किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों का दर्शन करने को लेकर तांता लग रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CJP प्रोटेस्ट के लिए बनी Committee में नहीं होगा बदलाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया आदेश

नई दिल्ली: राजधानी के जंतर-मंतर पर सीजेपी और देश...

समुद्र में भिड़े भारतीय और पाकिस्तानी जहाज, भारत ने राजनयिक को किया तलब

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री मोर्चे...

Punjab News: 4 से 5 हजार के लिए ठेकेदार के जलील करने पर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के फील्ड गंज इलाके में 22 साल के युवक ने ठेकेदार की प्रताड़ना और जलालत से तंग...

CJP प्रोटेस्ट के लिए बनी Committee में नहीं होगा बदलाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया आदेश

नई दिल्ली: राजधानी के जंतर-मंतर पर सीजेपी और देश के बाकी हिस्सों में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में जो...

Jalandhar News: DAV College में Singer Nijjar के नए गाने की शूटिंग को लेकर हुआ विवाद, DC को भेजी शिकायत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर मामला गरमा गया है।...

समुद्र में भिड़े भारतीय और पाकिस्तानी जहाज, भारत ने राजनयिक को किया तलब

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री मोर्चे पर तनाव बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है। 15...