जालंधर : पुलिस ने बीएसएफ चौक पर हुए Blast के मामले मे एक युवक को हिरासत मे लिया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक की ही एक्टिवा थी, जिसमे आग लगने के पश्चात धमाका हुआ था।
इस ममाले में जानकारी देते हुए CP Dhanpreet Kaur ने बताया कि यह हादसा 8 बजे के करीब हुआ था। इस दौरान BSF गेट के पास एक एक्टिवा खड़ी थी। जिसमे अचानक आग लग गई। पुलिस ने एक युवक गुरप्रीत को राउंडअप किया है। पुलिस इस ममाले की जांच कर रही है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही गुरप्रीत के पिता भी मौके पर पहुँच गए। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि बेटा Flipkart मे डिलीवरी बॉय का काम करता है। जो रोजाना बीएसएफ के अंदर कूरियर देने जाता है।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार वह बीएसएफ चौक से गुजर रहे थे। तभी अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। लोगो के मुताबिक आवाज PAP चौक तक सुनाई दी है। इतना ही नहीं घटना स्थल के पास से गुजर रही गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत एक्टिवा को पार्क कर BSF के अंदर सामान देने चल गया था। जिसके बाद एक्टिवा मे धमाका हुआ। यह घटना अचानक हुई है या इसके पीछे किसी शरारती तत्वों की साजिश है। इसका खुलासा जल्द होने की संभावना है।
