Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Petrol-Diesel की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा लहराया...

Jalandhar News: Petrol-Diesel की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा लहराया उल्टा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

PM Modi का फूंका पुतला

जालंधर, ENS: पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी की गई है। ऐसे में आज पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर जहां आप पार्टी भाजपा पर तंज कस रही है, वहीं आज कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी के झंडे उल्टे पकड़े हुए थे। हालांकि जैसे ही मीडिया ने तस्वीरें कैमरे में कैद की तो कार्यकर्ताओं द्वारा झंडो को सीधा कर लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए विधायक बावा हैनरी ने कहा कि ईरान और अमेरिका युद्ध के बाद से देश में महंगाई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मीडिल क्लास के लोग मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे है। इसी के साथ कीमतों में बढ़ौतरी होने से महिला की रसोई का बजट हिल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय में पार्टी द्वारा 5 रुपए वैट घटा दिया गया। विधायक ने आप पार्टी से वैट घटाने की अपील की है। देश के प्रधानमंत्री लगातार सत्ता में आने के दौरान मन की बात करते रहे है। कोरोना के बाद रशिया की वार के क्रूड ऑयल में गिरावट देखने को मिली थी। उस दौरान रशिया से भारतीय करंसी के मुताबिक 30 प्रतिशत डिस्काउंट पर तेल खरीदा जाता था।

तेल 2025 में केंद्र सरकार की एक्साइज को लाभ हुआ है। उस दौरान केंद्र द्वारा लोगों को राहत नहीं दी गई। अडानी को 8 रुपए के हिसाब से रिफाइनरी दी गई। भारत में अडानी को नंबर वन करोड़पति बना दिया गया। देसी घी 80 से 100 रुपए बढ़ गए। दूध की कीमतें 7 से 8 रुपए बढ़ गई। खाल की दाम 250 रुपए बढ़ गए है। भारत 89 प्रतिशत क्रूड ऑयल खरीदने पर निर्भर है। उन्होंने चाइना का उदाहरण देते हुए कहा कि 2009 में ईवी की ओर रुख कर लिया। विधायक ने कहा कि राहुल गांधी 10 से 12 सालों से कह रहे है कि देश को अंबानी-अडानी सरकार को चला रहे है। महंगाई की मार से आम आदमी पिस रहा है। एलपीजी के दामों में बढ़ौतरी हो रही है और वह 25 दिनों के बाद लोगों को मिल रहा है। इस दौरान छोटे कारोबारी 4 हजार से अधिक में सिलेंडर खरीद रहे है और काफी छोटे कारोबारी काम बंद कर चुके है।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -