HomeGovernment Newsप्रदेश में बाढ़ नियंत्रण के लिए उपकरणों पर 30 करोड़ से अधिक...

प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण के लिए उपकरणों पर 30 करोड़ से अधिक की खरीद को दी मंजूरी- मंत्री Shruti Chaudhary

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी की अध्यक्षता में आज यहां सिविल सचिवालय में विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त खरीद समिति (डीएचपीपीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश में आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण के लिए निर्णय लिए गए। बैठक में डीएचपीपीसी के सदस्य और प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समिति ने जल भराव और बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने के लिए पाइपों तथा हाई-पावर जल पंपों की खरीद से संबंधित सभी 16 एजेंडा को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इन उपकरणों और सामग्रियों की खरीद पर प्रदेश सरकार द्वारा 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार के इस कदम से प्रदेश के संवेदनशील और निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था को भारी मजबूती मिलेगी।

मंत्री ने अधिकारियों निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी सभी सामग्रियों की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए। आपूर्तिकर्ताओं (सप्लायर्स) द्वारा निर्धारित आपूर्ति कार्यक्रम का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसून के आने से पहले की तैयारियों में किसी भी प्रकार की देरी या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि जनता को जलभराव की समस्या से बचाया जा सके।”

विभाग का मुख्य लक्ष्य हर नागरिक की सुरक्षा और कृषि भूमि को जलमग्न होने से बचाना है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने भी विभागीय स्तर पर किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह त्वरित निर्णय जमीनी स्तर पर बाढ़ नियंत्रण में गेम-चेंजर साबित होंगे। बैठक में विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे, जिन्होंने खरीद प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों की रूपरेखा साझा की।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -