जालंधर, ENS: डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज सुबह पहले कैंट में पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे। जहां परगट सिंह की ओर से बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिसके बाद बाबा गुरिंदर ढिल्लों पूर्व सासंद व भाजपा नेता सुशील रिंकू के घर पहुंचे। इस दौरान संगत की ओर से भी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन किए गए।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शनों के लिए संगत फर्श पर बैठी हुई है। इस दौरान संगत द्वारा भजनों का गुणगाण किया जा रहा है। हालांकि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आज जालंधर दौरा कोई राजनीतिक दौरा नहीं है। इसके बाद बाबा गुरिदंर ढिल्लों डेरा सत्संग में जाएंगे। जहां पहले से ही संगत बाबा जी के दर्शन करने के लिए उत्साहित है।
इससे पहले परगट सिंह के साथ बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थी। जिसमें वह कमरे में परगट सिंह से बातचीत करते हुए दिखें। बता दें कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भारत के प्रमुख आध्यात्मिक संगठन राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के संत सतगुरु और प्रमुख रहे हैं। उन्होंने 1990 में अपने चाचा महाराज चरण सिंह के बाद डेरा बाबा जयमल सिंह (ब्यास, पंजाब) की बागडोर संभाली और सितंबर 2024 में जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी मनोनीत किया।

