जालंधर, ENS: डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे पर है, जहां वह पहले कांग्रेस प्रधान परगट सिंह और पूर्व सासंद व भाजपा नेता सुशील रिंकू के घर पहुंचे। इसके बाद अब 120 फीट रोड के पास स्थित डेरा ब्यास सतसंग घर पहुंचे। जहां भारी संख्या में संगत पहले से बाबा गुरिदंर सिंह ढिल्लों के दर्शनों करने को लेकर उनका इंतजार कर रही थी। इस दौरान संगत की ओर से जैसे ही आज सुबह से बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के आने के सूचना मिली तो भारी संख्या में संगत डेरे में पहुंची और वहां पर संगत की ओर से भजनों का गुणगाण किया गया।
इस दौरान बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के संगत की ओऱ से दर्शन किए गए। बता दें कि यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं है। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का यह दौरा पहले से तय था। ऐसे में आज सुबह बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहले कैंट में पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के घर पहुंचे। जहां परगट सिंह की ओर से बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिसके बाद बाबा गुरिंदर ढिल्लों पूर्व सासंद व भाजपा नेता सुशील रिंकू के घर पहुंचे।
इस दौरान संगत की ओर से भी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन किए गए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शनों के लिए संगत फर्श पर बैठी हुई है। इस दौरान संगत द्वारा भजनों का गुणगाण किया जा रहा है। गौर हो कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भारत के प्रमुख आध्यात्मिक संगठन राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) के संत सतगुरु और प्रमुख रहे हैं। उन्होंने 1990 में अपने चाचा महाराज चरण सिंह के बाद डेरा बाबा जयमल सिंह (ब्यास, पंजाब) की बागडोर संभाली और सितंबर 2024 में जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी मनोनीत किया।

