HomePunjabJalandharJalandhar News: अशोक मित्तल पर ED कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री ने...

Jalandhar News: अशोक मित्तल पर ED कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री ने BJP पर साधा चुनावी स्टंट का निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैबिनेट मंत्री ने बताई राघव चड्डा की सिक्योरिटी में कटौती की वजह

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में भईया मंडी चौंक के पास कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सड़क में उद्घाटन करने पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पंजाब के राज्य सभा सासंद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के घर की टीम ने रेड को लेकर भाजपा पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने राघव चड्डा की सिक्योरिटी में कटौती को लेकर भी बात की। कैबिनेट मंत्री ने राघव चड्डा की सिक्योरिटी की कटौती की वजह बताते हुए कहा कि इसकी रिव्यू केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है। ऐसे में रिव्यू के बाद ही सिक्योरिटी में बढ़ौतरी की जाती है और कटौती की जाती है। वहीं सिक्योरिटी घटना को लेकर कहा कि रिव्यू करने के बाद ही सिक्योरिटी में कटौती की गई है।

वहीं राघव चड्डा के भाजपा में जल्द शामिल होने को लेकर कहाकि हर व्यक्ति किसी भी पार्टी में शामिल होने में स्वत्रंत है, ऐसे में हर व्यक्ति किसी भी पार्टी में जा सकता है, हमारी पार्टी किसी को जबरदस्ती पार्टी में रोक नहीं सकता। उधर, राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल को लेकर कहा कि वह देश में पढ़ाई को लेकर क्रांति लेकर आए है। लवली यूनिवर्सिटी में अलग-अलग राज्यों से स्टूडेंट पढ़ाई करते है। वहीं अशोक मित्तल को आप पार्टी द्वारा हाल ही में डिप्टी लीडर का पद सौंपा गया था। ऐसे में उन पर भाजपा के द्वारा ईडी विभाग की ओर से कार्रवाई करके उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि इस तरह कोई भी दबने वाला नहीं है। उन्होंने कार्रवाई की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डिप्टी लीडर बनने के बाद की गई है, इससे मिली भुगत के संकेत मिल रहे है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि 2027 में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है और ऐसे में पंजाब में फेयर चुनाव केंद्र द्वारा करवाने चाहिए। चुनावी स्टंट को लेकर कहा कि चुनाव से पहले कार्रवाई दबाने की रुख कर रही है। बता दें कि इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया के जरिए कहाकि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -