Himachal Govt
JalandharJalandhar News: रेप केस मामले में आया नया मोड़, विवादों में घिरे...

Jalandhar News: रेप केस मामले में आया नया मोड़, विवादों में घिरे SHO भूषण कुमार ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने फोन कर SHO भूषण कुमार को दी धमकी

जालंधर, ENS: फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार के रेप पीड़िता की मां को अकेले बुलाने के मामले में महिला आयोग ने SSP को नोटिस जारी किया है। वायरल वीडियो के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया। नोटिस में कहा है कि पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम 2001 की धारा-12 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग किया है। इस मामले को लेकर महिला आयोग ने आज 11 बजे तक रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएचओ भूषण कुमार ने कहा कि 1988 में सिपाही के पद पर पुलिस में तैनात हुआ था। 5 जून को वह फिल्लौर में एसएचओ के पद पर तैनात हुए थे। उन्होंने कामरेड जरनैल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना हैकि वह कामरेड पार्टी से निकाले गए हैं और उन्होंने खुद की लोक इंसाफ पार्टी बनाई है। एसएचओ का आरोप है कि वह मुद्दा बनाकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो जाते है और पैसे ऐंठते है। उन्होंने कहा कि उनके पास रेप केस का मामला आया था। जहां चुन्नी देवी ने बेटी से रेप केस को लेकर घटना बताई। एसएचओ ने कहा कि पीड़िता को उसने कहाकि लेडी इंस्पेक्टर मौजूद नहीं है। जिसके बाद परिवार को पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने की बात कही और लेडी इंस्पेक्टर के आने की बात कही। एसएचओ ने कहाकि रेप का आरोपी पड़ोस में रहता है। चुन्नी देवी ने राज हंस का नाम लेते हुए कहाकि उसने लड़का-लड़की की शादी करवाने की बात कही और चार साल में गौना करवाने के लिए कहा। लड़के का मकान लड़की के नाम पर करवाने के लिए कहा गया। एसएचओ ने कहाकि लड़की की मां लड़के परिवार से 5 लाख की मांग कर रही है, लेकिन लड़का परिवार द्वारा 2 लाख देने की बात कही जा रही है। ऐसे में दोनों में इस बात पर सहमति नहीं बनी। जिसके बाद पीड़ित परिवार दोबारा उनके पास पहुंचा। उस दौरान लेडी इंस्पेक्टर मीना को एसएचओ भूषण ने बुलाया। एसएचओ ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। एसएचओ ने कहाकि महिला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। एसएचओ ने कहाकि थाने में कैमरे लगे है, ऐसे में अगर वह दोषी पाए जाते है तो वह सजा भुगतने को तैयार है। एसएचओ ने कहाकि उन पर लगे आरोपों के बाद वह 2 दिन घर भी नहीं गए। जिसके बाद उसने परिवार में अपने दोनों बेटों को घटना के बारे में बताया। छोटा बेटा जरनैल सिंह के पास घटना को लेकर बात करने गया। जिसके बाद बेटे ने उसे भी वहां बुलाया। एसएचओ ने आरोप लगाए है कि जरनैल, राम सिंह और करनैल ने उससे एक करोड़ रुपए की मांग की। जिसके बाद आखिर में 50 लाख तक उससे पैसे मांगे गए। आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना किया तो उनकी ऑडियो बनाकर वायरल कर दी गई। ऑडियो में कुछ ऑडियो को डिलीट कर दिया गया। इस घटना को लेकर उन्हें पाकिस्तान से 2 अलग-अलग नंबरों से फोन आए। एसएचओ ने कहाकि शहजाद भट्टी नामक ने फोन करके उसे धमकी दी है। एसएचओ ने कहाकि वह उसे फोन कर तगड़ा होने की धमकी दे रहा है और कह रहा हैकि वह पहले भी जालंधर में हमले करवा चुका है। एसएचओ ने कहा कि जरनैल सिंह का पाकिस्तान एजेंसियों के साथ लिंक हो सकता है। ऐसे में उन्होंने इस मामले की गहनता से जांच करने की अपील की है। आरोप है कि जरनैल सिंह पुलिस चौंकी को उठाना चाहता है, वह नशे के मामले में लिप्त है। ऐसे में उक्त जरनैल सिंह का नशे का कारोबार पुलिस द्वारा खत्म कर दिया गया है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और गुरदासपुर सिटी पुलिस ने शहर के...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...