जालंधर, ENS: महानगर में बीती शाम देओल नगर में एक युवक को पानी को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में कहा सुनी हो गई। तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई बात देखते-देखते हाथोंपाई तक पहुंच गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान युवक वेसुध होकर जमीन पर गिर गया। जिससे के बाद घटना स्थल मौजूद लोगों ने पीड़ित को उठाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं उठा। इस हमले में युवक गंभीर हालात में युवक को अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां, वह जिंदगी और मौत के बीच कोमा में है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाने और हमलावरों की पहचान करने में लगी हुई है। स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि पूरी घटना के पीछे का सच सामने आ सके।
इस वारदात ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है, और लोग कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
Jalandhar News: पानी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, CCTV आई सामने#BREAKING #jalandhar #NEWS #viralvideo #RamCharan #Flipkart #SantRampalJiMaharaj pic.twitter.com/omgk4iQrGN
— Encounter India (@Encounter_India) September 28, 2024
