जालंधर, ENS: महानगर में लगातार चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं हरनामदासपुरा में पिछले एक महीने में 4 से अधिक वाहनों को चोर निशाना बना चुके है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्रगुजारी के कारण एक माह में लगातार वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे है। जिसके कारण देर रात 8ः22 पर चोर बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर हरनामदासपुर की गली नंबर 4 में पहले आता है और वहां खड़ी अन्य बाइक पर चाबी लगाने की कोशिश करता है।
जिसके बाद वह आगे चला जाता है। इस दौरान दोबारा चोर वापिस आता है और फिर से एक बाइक को चाबी लगाता है और लेकर फरार हो जाता है। हरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह बाइक नंबर पीबी 08 डीएम 6230 खड़ी की हुई थी। उन्होंने कहा कि मात्र 15 मिनट में चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि उनकी गली से कई वाहन चोरी हो चुके है। लेकिन अभी तक पुलिस की गिरफ्त में एक भी आरोपी नहीं आया है। जिसके चलते देर रात फिर से चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को शिकायत दे दी है।
