Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर: सोढल में 2 पक्षों में हुई झड़प, गोली चलने के लगे...

जालंधर: सोढल में 2 पक्षों में हुई झड़प, गोली चलने के लगे आरोप, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः सोढल में 2 पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चलने के आरोप लगाए हैं। उक्त पक्ष का कहना है कि वह घर के सामने बने गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान पास ही इलाके के युवक उनकी बेटी की घर के बाहर खड़े होने की वीडियो बनाने लगे। जिसका परिवार ने विरोध किया। परिवार का आरोप है कि इस दौरान दूसरा पक्ष भारी मात्रा में हमलावरों को लेकर आ गया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ हमला किया।

इस दौरान हमलावरों ने उनके घर पर तीन गोलियां भी चलाई है। जबकि दूसरा पक्ष द्वारा गोली चलने के मामले को झूठ बताया जा रहा है। घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे थाना आठ के एसएचओ प्रदीप कुमार मामले की जांच में जुट गए। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक उन्हें गोली चलने को लेकर कोई खोल बरामद नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा गोली चलने के अभी आरोप ही लगाए जा रहे हैं। वही गोली चलने और मारपीट के मामले की उनकी ओर से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -