Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर निकाला गया...

जालंधरः गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गुरु नानक देव महाराज का 554वां प्रकाश पर्व को लेकर आज नगर कीर्तन निकाला गया। इस संदर्भ में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ व् गुरुद्वारा साहिब दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। पालकी साहिब में विराजमान गुरु महाराज की छत्रछाया में 5 प्यारों व संत निर्मल सिंह जौहला वाले की देखरेख में नगर कीर्तन निकाला गया। जोकि गुरुद्वारा साहिब दीवान अस्थान से आरंभ होकर के शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।

इस दौरान कीर्तन मंडलियों ने जहां कीर्तन किया, वहीं गतका पार्टियों ने अपनी कला के जौहर दिखाएं। जिसमें 5 साल से बच्चे से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग तक ने अपनी कला के जौहर दिखाएं। नगर कीर्तन के दौरान अलग-अलग स्कूलों के बच्चो के साथ अलग-अलग धार्मिक संस्थानों के सदस्यों ने शिरकत कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महानगर की अलग-अलग सोसाइटियों व संस्थाओं की ओर से गुरु महाराज की संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर लगाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -