जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर बसें निकालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगे है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका बताया जा रहा है कि तेजधार हथियार लगने से अंगूठा उतर गया। उक्त घायल व्यक्ति पटियाला बस हाईवे का इंचार्ज है। घायल व्यक्ति की पहचान हरिंदर जीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के रूप में हुई है। हरिंदरजीत ने नछत्तर, जोद्दा, गोपी सहित 10 अज्ञात हमालवारों पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए है।
मामले की जानकारी देते हुए हरिंदर जीत ने बताया कि बसें बाहर निकालने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान हमलावारों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त हमलावारों पर पहले भी मामले दर्ज है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार करके दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।
