Loading...
HomeEntertainmentक्या सच में Pregnant हैं Sargun Mehta? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर खुद...

क्या सच में Pregnant हैं Sargun Mehta? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर खुद तोड़ी चुप्पी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन : काफी दिनों से टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग यह बोल रहे हैं कि दोनों के घर में जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। इन खबरों में बोला जा रहा है कि शादी के 12 साल के बाद सरगुन मेहता मां बनने वाली हैं। दोनों अपनी स्ट्रांग बॉन्डिंग और प्रोफेशनल सक्सेस के लिए पसंद किए जाते रहे हैं। यहां तक की कई पोर्टर्ल्स पर भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है परंतु अब सरगुन ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया है।

आपको कैसे चला पता

शनिवार को सरगुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने लिखा कि – ‘न्यूज को पिछले दो साल से हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में हमसे पहले कैसे पता चल जाता है। उनके अनुसार, मैं पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हूं ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हो गई है’।

साथ ही कैप्शन में उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा कि – ‘आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता जो मुझे और रवि को नहीं पता प्लीज बंद करें। सरगुन ने यह भी कहा है कि कोई भी खबर छापने से पहले उनसे या उनकी टीम से पूछ लेना चाहिए। बिना आधार की खबरें फैलाना सही नहीं है’।

पहले भी उड़ी हैं अफवाहें

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इनके बारे में ऐसी बातें नहीं हुई पहली बार बिग बॉस 19 में जब रवि सरगुन अपने शो जुलिएट जट्ट दी प्रमोट करने गए थे। तब से रुमर्स शुरु हुई हैं। टीवी अपीयरेंस के बाद दोनों को एक अस्पताल के बाहर एक साथ देखा गया जिससे फैंस में इनके पैरेंट्स बनने का लेकर उत्साह बढ़ गया। कपल ने अस्पताल विजिट को लेकर भी कोई क्लैरिफिकेशन नहीं दिया लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने कनेक्ट कर लिया। अफवाहों के बाद भी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया।

अब इस बार भी चुप्पी ने फैंस के दिलों में अब खलबली मचा दी है। फिलहाल फैंस सिर्फ कयास लगा रहे हैं कि वो इंतजार कर रहे हैं कि कपल कंफर्म करें या फिर इससे इंकार करें ताकि उनके दिलों के बैचेनी को ठंडक मिले।

ऐसे शुरु हुई थी लव स्टोरी

रवि और सरगुन का रिश्ता 12/24 करोल बाग के सेट पर शुरु हुआ था। वहां वो ऑन स्क्रीन कपल थे। उनकी कैमिस्ट्री जल्द ही रियल लाइफ रोमांस में बदल गई लेकिन 5 महीने तक इसे छुपा कर रखा। रवि ने नच बलिए 5 के दौरान दिसंबर 2012 में सरगुन को ग्रैंड तरीके से प्रपोज किया है। वह टीवी पर सबने लाइव देखा। 7 दिसंबर 2013 को शादी हुई और तब से पर्सनल और प्रोफेशनल पार्टनरशिप स्ट्रांग है।

सरगुन पंजाब की टॉप स्टार्स बन गई हैं। वहीं रवि अपना करियर बढ़ा रहे हैं। जल्द ही वह रणवीर कपूर वाला रामायण में लक्ष्मण का रोल करेंगे। रवि और सरगुन का प्रोडक्शन हाउस भी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page