मनोरंजन: यूट्यूबर समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कंट्रोवर्सी के बाद बुरी तरह टूट गए थे। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। समय रैना ने एक पॉडकास्ट में बताया कि शो में किस तरह रणवीर इलाहाबादिया के एक कंट्रोवर्शियल सवाल ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। उन पर एफआईआर दर्ज हुई है। ट्रोलिंग के बाद वो डिप्रेशन में चले गए थे।
इमोशनली टूट गए थे समय रैना
समय रैना ने ये भी बताया कि विवाद के बाद वो कैसे इमोशनली उस चीज से बाहर निकले। समय बोले – मैं उसी की वजह से आज ऐसा हूं। मैं एक लाश बन गया था। मेरे पास उस समय के वीडियो हैं जिनमें मैं बस खोया-खोया सा दिखता था। मैं बस इधर-उधर देख रहा था। मैं बिल्कुल बेखबर था। दुनिया से खुद को अलग कर लिया था। बस लोगों को मुस्कुराते हुए देखता था और खुद मैं बहुत बुरा महसूस कर रहा था। बलराज मुझे बाहर ले जाने की कोशिश करता था। वो कहता था चलना यार मैं कहता था नहीं यार मैं बस यही नहीं रहना चाहता हूं।
अकेला पड़ गया था
बीच में तो उसके पास कनाडा का वीजा नहीं था। उन 10 दिनों में मैं बहुत अकेला पड़ गया था। वो 10 दिन, 10 शो और बाहर का तापमान-27 डिग्री सेल्यिस था। हम एडमंटोन, कैलेगरी में थे और उस समय में बिल्कुल बेहाल था। मैं पूरे टाइम बस रो रहा था मैं पूरी तरह से टूट गया था। कमरे में लेटा पड़ा रहता था। मगर जैसे हर अंधेरी रात के बाद सुबह होती है। वैसे ही समय रैना की जिंदगी भी अब पटरी पर आ रही है। उन्होंने यह कंफर्म किया है कि उनके शो इंडिया गोट लेटेंट का दूसरा सीजन जल्द आ रहा है।
समय ने ये भी बताया कि उनके स्टैंडअप स्पेशल शो स्टिल अलाइव का जन्म भी सीधे तौर पर उस दर्द के कारण हुआ है जो उन्होंने विवाद में झेला। समय ने विवाद के चरम के दौरान ही लिखना शुरु किया था। समय ने बताया कि वो अपने करीबी दोस्त बलराज के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में सरप्राइज सेट के तौर पर छोटे-छोटे हिस्सों का परीक्षण करते थे। समय के साथ वो हिस्से एक पूरे सेट में बदल गए जिसे बाद में उन्होंने टूर पर परफॉर्म किया है।
