.
JalandharMehr Chand Polytechnic College में आयोजित Induction कार्यक्रम हुआ खत्म, Principal Dr....

Mehr Chand Polytechnic College में आयोजित Induction कार्यक्रम हुआ खत्म, Principal Dr. Jagroop ने किया विद्यार्थियों को प्रेरित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर की ओर से नए सत्र की शुरुआत इंडक्शन कार्यक्रम के साथ की गई। यह कार्यक्रम 30 जुलाई 2026 को कॉलेज के ऑडिटोरियम में पवित्र यज्ञ के साथ आयोजित किया गया था। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित भी किया। उन्होंने बच्चों को कॉलेज लाइफ का पूरा फायदा उठाने, अनुशासन को बनाए रखने और कोई भी काम को अच्छे से करने के लिए प्रेरित किया।

इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज के Academic Calender, नियमों और अलग-अलग गतिविधियों और उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं लेक्चरर अभिषेक शर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को NCC में आने के लिए प्रेरित किया गया। लेक्चरर प्रभुदयाल की ओर से DCM क्लब के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं लेक्चरर प्रीत कवल की ओर से विद्यार्थियों को सह-पाठ्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभिषेक मेहरा की ओर विद्यार्थियों को योग और विद्यार्थी जीवन में इसके फायदों के बारे में जानकारी दी गई। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय यूनिवर्सिटी की टीम के द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया।

विद्यार्थियों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर डॉ. सुरजीत जो कि लांयस क्लब के सचिव हैं उन्होंने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उनकी ओर से विद्यार्थियों को देश की प्रगति में अपना योगदान देने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के बच्चों के लिए कविता, सिंगिंग, डांस, बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट और पेपर क्राफ्टिंग के साथ अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। इसके अलावा उन्होंने अकुंश शर्मा जो कि एप्लाइड साइंस विभाग के प्रमुख थे उनकी और सभी स्टाफ के सदस्यों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्रयासों की सराहना की।

प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने विदयार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनको आने वाले तीन सालों तक पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। इसके अलावा उनके भविष्य को 40 साल के लिए सुरक्षित और उज्जवल बनाना चाहिए। इंडक्शन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक खत्म करवाने के लिए अंकुश शर्मा (इंचार्ज) के नेतृत्व में प्रतिभा, अंजू, कमल कांत, रिया, रेनू, अर्पणा, शिवेश और श्रीपत ने खास भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नए बच्चों को कॉलेज के वातावरण, शैक्षणिक व्यवस्था और विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाने के साथ-साथ उनके अच्छे विकास की दिशा में भी एक मजबूत और प्रेरणादायक शुरुआत हुई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: तेज बारिश से तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में दोपहर के समय अचानक मौसम...

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम...

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान...

Jalandhar News: तेज बारिश से तापमान में आई गिरावट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में दोपहर के समय अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां दोपहर के समय काले...

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई में भीषण समुद्री तुफान डॉल्फिन का असर बढ़ता ही जा...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम दो लोगों ने 25 साल के एक युवक की हत्या...

Jalandhar News: कांग्रेस को झटका, पूर्व पार्षद का बेटा व यूथ कांग्रेस के नेता आप में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों से नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने...