Encounter India
HomeGovernment NewsHaryana Govtआईएएस पंकज यादव को लगाया सोनीपत जिले का प्रभारी अधिकारी

आईएएस पंकज यादव को लगाया सोनीपत जिले का प्रभारी अधिकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

25 करोड़ और उससे अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज यादव को सोनीपत जिले का प्रभारी अधिकारी (ऑफिसर-इन-चार्ज) नियुक्त किया है। उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

पंकज यादव वर्तमान में सहकारिता विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव, हरियाणा भवन, नई दिल्ली के प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर तथा हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। अब वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सोनीपत जिले से संबंधित कार्यों की भी निगरानी करेंगे।

सोनीपत जिले के प्रभारी अधिकारी के रूप में श्री पंकज यादव 25 करोड़ रुपये एवं उससे अधिक लागत वाली सभी विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त वे जिले में कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, अपराध एवं जघन्य अपराधों की घटनाओं की निगरानी करेंगे तथा विशेष रूप से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17ए एवं 19 के अंतर्गत स्वीकृति से संबंधित मामलों सहित सतर्कता मामलों की समीक्षा करेंगे।

वे हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत नागरिक सेवाओं की प्रभावशीलता का आकलन करेंगे तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्रों के कार्यों की व्यापक समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा अन्य करों से संबंधित मामलों में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) के समक्ष आने वाली समस्याओं एवं बाधाओं का भी परीक्षण करेंगे।

जिला समीक्षा के दौरान पंकज यादव उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी संवाद कर सकेंगे। साथ ही, वे जिले के दौरे के दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित एक-एक महत्वपूर्ण स्थल का भी निरीक्षण कर सकेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -