Encounter India
HomeGovernment NewsHaryana Govtप्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा...

प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हाइड्रोजन ट्रेन से शुरू होगा स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन का नया युग

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जींद आगमन हरियाणा के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। प्रधानमंत्री जींद की धरती से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित एवं आधुनिक परिवहन के नए युग में प्रवेश कराएंगे। उन्होंने कहा कि जींद में पहली बार इको फ्रेंडली रैली होगी, जिसको लेकर आमजन, कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। डबल इंजन सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज हरियाणा देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल है। जींद से गोहाना होते हुए सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। यह केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन टेक्नोलॉजी की दिशा में भारत के बढ़ते कदमों का प्रतीक है। हाइड्रोजन ट्रेन के माध्यम से हरियाणा देश के हाइड्रोजन हब के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा हरियाणा प्रदेश में रिकॉर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की निरंतरता को दर्शाता है। रेल, सडक़, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एक साथ बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने से हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केवल घोषणाओं तक सीमित रहने वाले नहीं है, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाने में विश्वास रखते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा आधुनिक आधारभूत ढांचे, पारदर्शी प्रशासन और सुशासन का मॉडल बन रहा है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा विकास, विश्वास और जनभागीदारी का बड़ा संदेश देगी। यह दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा, जब प्रदेश को नई ऊर्जा, नई गति और नए अवसरों की सौगात मिलेगी।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -