Girl in a jacket
HomeNationalपति बना हैवान, पत्नी को Bike से बांधकर घसीटा

पति बना हैवान, पत्नी को Bike से बांधकर घसीटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राजस्थान के नागौर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा।पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन न पति ने रहम खाया और न पड़ोसियों ने उसे बचाया। पति ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसकी पत्नी उसके मना करने के बावजूद भी अपने बहन के घर चली गई थी। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नागौर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के पांचौड़ी गांव का बताया जा रहा है।

पांचौड़ी थानाधिकारी खेताराम ने बताया वीडियो सामने आने के बाद सोमवार दोपहर नाहरसिंहपुरा गांव के रहने वाले प्रेमाराम मेघवाल (28) को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रेमाराम की शादी 6 महीने पहले उसके घरवालों ने 2 लाख रुपए देकर पंजाब निवासी सुमित्रा (25) से कराई थी।

सुमित्रा के पिता की मौत हो चुकी है। पड़ोसियों ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रेमाराम सुमित्रा को बंधक जैसी हालत में रखता था। वह उसे किसी से बात नहीं करने देता था। सुमित्रा पड़ोस की महिलाओं तक से बात नहीं कर सकती थी। प्रेमाराम शराब का आदी था। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -