Himachal Govt
Nationalहिट एंड रन मामलाः पुलिस ने कार चालक को किया गिरफ्तार, Siya...

हिट एंड रन मामलाः पुलिस ने कार चालक को किया गिरफ्तार, Siya ने दिया जवाब, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः गोल्फ कोर्स रोड पर कथित हिट एंड रन मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान कल्याण बैंसला राजस्थान के दौसा के रूप में हुई है। बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया ने आरोपी चालक के बयानों पर पलटवार भी किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है।

सिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में आरोपी चालक के एक टीवी इंटरव्यू का ऑडियो क्लिप भी साझा किया। चालक ने इंटरव्यू में कहा था कि उसे यह पता नहीं था कि दोपहिया वाहन एक महिला चला रही थी।

सिया ने चालक के दावे को खारिज करते कहा कि अगर आपको लगा कि मैं बाइक की रफ्तार बढ़ा-घटा रही थी तो आपको आखिर किस अधिकार से मेरा पीछा करते हुए इतनी दूर तक आना था। उन्होंने चालक के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि उसे पता नहीं था कि बाइक महिला चला रही थी। सिया के मुताबिक, उनके लंबे बाल चोटी में बंधे थे और चालक उनके बराबर में आया था। उन्होंने कहा कि चालक ने इशारा कर उन्हें रुकने के लिए भी कहा था।

सिया ने हादसे से जुड़े वीडियो का हवाला देते कहा कि फुटेज में वाहन को पहली लेन से तीसरी लेन की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। उनके अनुसार, इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और चालक मौके से चला गया। उन्होंने कहा कि एक वीडियो में कार पहली लेन से सीधे तीसरी लेन की ओर आती दिखाई दे रही है। सिया के मुताबिक, फ्रंट कैमरे की फुटेज में भी कार को पहली लेन से तीसरी लेन की ओर जाते और उनकी बाइक से टकराते देखा जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि टक्कर के बाद वह कार से घिसटते हुए सड़क पर जा गिरीं। सिया ने सवाल किया कि हादसे के वीडियो सामने होने के बावजूद चालक इस तरह के दावे कैसे कर सकता है।

मीडिया इंटरव्यू में आरोपी चालक की ओर से जताए अफसोस पर भी सिया ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि चालक को वास्तव में उनके घायल होने का दुख था तो उसे हादसे के तुरंत बाद रुकना चाहिए था। सिया ने कहा कि अगर आपको मेरे लिए इतना दुख था तो उस समय क्यों नहीं रुके? अगर आपकी गाड़ी से मुझे टक्कर लगी थी तो आपकी जिम्मेदारी थी कि आप रुकते और देखते कि मैं घायल हूं या नहीं।

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो सामने आने के बाद 14 सितंबर को स्वत: संज्ञान लिया था। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने वीडियो को प्रसारित होते देखा था, जिसके बाद सेक्टर-56 थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला को गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar Heights-2 में जैसमीन की मौत को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

6 माह में तीसरी घटना पर पुलिस ने साधी...

Social Media पर Viral हुआ Lymphatic Walking का ट्रैंड, जानें कैसे साबित होगी फायदेमंद

सेहत: सोशल मीडिया पर इन दिनों लिंफैटिक वॉकिंग का...

Donald Trump को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, इस मामले में खारिज हुई अपील

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट...

4 Punjabi नौजवानों को CBSA एजेंसी ने भेजा वतन वापिस, मामला दर्ज

नई दिल्लीः कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने जबरन...

Jalandhar Heights-2 में जैसमीन की मौत को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

6 माह में तीसरी घटना पर पुलिस ने साधी चुप्पी जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में 14वीं मंजिल...

Jalandhar News: दुकानदार को नौजवानों ने दी धमकी, फिल्मी स्टाइल में HDFC Bank से पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर किंग होटल की बैक साइड करियाने की दुकान पर हेल की कैन खरीदने को...

Social Media पर Viral हुआ Lymphatic Walking का ट्रैंड, जानें कैसे साबित होगी फायदेमंद

सेहत: सोशल मीडिया पर इन दिनों लिंफैटिक वॉकिंग का ट्रैंड काफी वायरल हो रहा है। इस ट्रैंड में यह...

Donald Trump को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, इस मामले में खारिज हुई अपील

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लग गया है। सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड...