Girl in a jacket
HomeHimachalHimachal News: ईसपुर में 43 वां नेत्र जांच एवं शिविर पांच से

Himachal News: ईसपुर में 43 वां नेत्र जांच एवं शिविर पांच से

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: रोटरी विलेज कोर ईसपुर द्वारा रोटरी क्लब ऊना व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के सहयोग से 43वां नेत्र जांच एवं शिविर 5 से 7 अप्रैल तक रोटरी सामुदायिक सेवा सदन ईसपुर में आयोजित होगा। यह जानकारी रोटरी विलेज कोर ईसपुर के अध्यक्ष एवं शिविर प्रभारी चित्त विलास पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय मारंडा पालमपुर व चिकित्सालय धुसाड़ा के डाक्टरों की टीम नेत्र रोगियों की जांच व उपचार करेंगी।

पांच अप्रैल को सुबह सात बजे रोगियों का पंजीकरण व दाखिला होगा। 6 अप्रैल को आप्रेशन धुसाड़ा अस्पताल में होंगे। 7 अप्रैल को शिविर का समापन व दवाई वितरण होगा। उन्होंने रोगियों से आहवान किया कि अपने आधार कार्ड व बिस्तर साथ लेकर आएं। वहीं भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा ही की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -