Girl in a jacket
HomeNationalतेज रफ्तार ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, 11 की मौत, 9...

तेज रफ्तार ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, 11 की मौत, 9 जिंदा जले, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में गाड़ी को आग लग गई। इस घटना में 4 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से 9 लोग जिंदा जल गए। यह हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहनों में आग लग गई। पुलिस के अनुसार, थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार, बोलेरो और ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बोलेरो और स्विफ्ट कार में आग लग गई।

इस हादसे में ट्रक चालक और 4 बच्चों समेत बोलेरो सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था और वाहन में फंस गया था। बाद में स्विफ्ट कार चालक की भी मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज सहित कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद दमकल विभाग की टीम को पहुंचने में देरी हुई। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

हादसे के बाद पुलिस ने बताया- शुरुआती जानकारी मिली है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह घटना हुई। ट्रक ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रमंडगंज घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क निर्माण की खामियों को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -