Girl in a jacket
HomeNationalसेहत विभाग टीम ने की रेड, भारी मात्रा में नकली सोस बरामद,...

सेहत विभाग टीम ने की रेड, भारी मात्रा में नकली सोस बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़ः खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास तेजेंद्र सिंह की दुकान पर रेड की। इस दौरान दुकान के ऊपर बने कमरे में बनाई जा रही नकली सॉस टीम ने बरामद की। विभाग की टीम ने 30 पेटी बरामद करके सीज कर दिया, जिसमें 360 बोतल पैक थी। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में तैयार माल सीज कर नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत 22,680 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 235 किलो सॉस को नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 16,450 रुपये बताई जा रही है। सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि उक्त स्थान पर हानिकारक तरीके से सोस बनाई जा रही है। शिकायत के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। जांच में पाया गया कि तेजेंद्र सिंह की दुकान के ऊपर बने कमरे में गाजर पल्प, स्टार्च, शुगर, नमक, सोडियम बेंजोएट और अखाद्य रंग मिलाकर सोस तैयार की जा रही थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सोस में प्रयोग किया जा रहा रंग निर्धारित मानकों से अधिक मात्रा में इस्तेमाल हो रहा था और यह खाने योग्य रंग नहीं था। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर साफ-सफाई के बेहद खराब हालात मिले। खाद्य सामग्री खुले में रखी हुई थी और निर्माण प्रक्रिया भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। टीम ने मौके से सोस का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। कार्रवाई के दौरान बोतलों में पैक करीब 360 सोस की बोतलें, जो 30 पेटियों में रखी थीं, को सीज कर दिया गया। सीज किए गए माल की कीमत लगभग 22,680 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन ड्रमों में भरी लगभग 235 किलोग्राम सोस को प्लास्टिक कैनों में भरवाकर नष्ट कराया गया। छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गंगवार और प्रियंक श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -