बददी/सचिन बैंसल:वैदिक उपचार सेवा केंद्र ने रविवार को हाऊसिंग बोर्ड फेस दो के सामुदायिक केंद्र में न्यूरोथैरिपी के कैंप का आयोजन किया जिसका शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता व हाऊसिंग बोर्ड सोसाईटी के संचालक राम बलि सिंह ने किया। शिविर में वैदिक उपचार सेवा केंद्र की टीम ने दो दर्जन से ज्यादा रोगियों का बिना दवा व बिना चीर फाड ईलाज किया। सुबह 9 बजे प्रारंभ हुए कैंप का नेतृत्व न्यूरोथैरिपी के विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल ने किया और यह दोपहर बाद 2 बजे तक चला। सामाजिक कार्यकर्ता राम बलि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपचार प्रणाली पुरानी से पुरानी व्याधियों को ठीक कर देती है और असाध्य रोगों से ग्रसित लोगों के लिए यह रामबाण से कम नहीं है। कैंप में डा. मोहिंद्र पाल और उनकी टीम ने इस शिविर में बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता पूर्वक इलाज किया। मोहिंद्र पाल ने बताया कि न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाब डालकर बीमारियों का ईलाज किया गया। इसमें न दर्द होता है, न दवा होती है और न ही कोई साईड इफैक्ट होता है और हर आयु वर्ग के लोग इसमें ईलाज हुआ। रविवार के शिविर में पेट संबधी रोग, जोडों के दर्द, त्वचा रोग, चेहरे व सिर के रोग, अस्थमा, थाईराईड, पैरालाईसिस, ह्रदय रोग, मंद बुद्वि बच्चे, मोटापा, कब्ज, एसिडीटी, गैस, दस्त, गर्दन दर्द, सरवाईकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क,साईटिका, महिलाओं से संबधित रोग, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम, मुहांसे, मोतिया, नींद न आना,एलर्जी, सफेद दाग आदि बीमारियों का ईलाज प्राचीन न्यूरोथैरेपी पद्वति से किया गया। इस अवसर पर हाऊसिंग बोर्ड के समाज सेवी राम बलि सिंह के अलावा सुरेंद्र अत्री, वेद प्रकाश मिश्रा, रवि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बददी में न्यूरोथिरैपी कैंप में दो दर्जन रोगियों को दिया स्वास्थ्य लाभ
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -