.
Himachal Govtटीबी उन्मूलन की दिशा में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में हुआ...

टीबी उन्मूलन की दिशा में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में हुआ शामिल – राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उपायुक्त ‘टीबी मुक्त हरियाणा’ अभियान को दें गति, तीन माह बाद होगी समीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने उपायुक्तों को राज्य से टीबी (तपेदिक) के पूर्ण उन्मूलन के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाने के निर्देश दिए। ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ और ‘निक्षय मित्र पहल’ के तहत किए जा रहे कार्यों के प्रभाव का आकलन करने के लिए समय-समय पर परिणामों का ऑडिट किया जाए।

राज्यपाल ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ एवं ‘निक्षय मित्र पहल’ के तहत हरियाणा राज्य में किए जा रहे कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ स्थित लोक भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 13 जिलों के उपायुक्तों को संबोधित कर रहे थे। प्रो. घोष ने टीबी की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपायों तथा समुदाय-आधारित स्क्रीनिंग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। टीबी उन्मूलन के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी आवश्यक है।

उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अधिक जोखिम वाले गांवों पर विशेष ध्यान दें और यह सुनिश्चित करें कि जांच एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उन कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक सीधे पहुंचें, जिन्हें उनकी सर्वाधिक आवश्यकता है तथा जहां ये सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। टीबी से संक्रमित पाए गए मरीजों के समुचित उपचार एवं देखभाल पर विशेष बल दिया। साथ ही, ‘निक्षय मित्र पहल’ के तहत जरूरतमंद मरीजों को समय पर पोषण सहायता किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने प्रौद्योगिकी आधारित साधनों, विशेषकर ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’, का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने पर भी बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला टीबी केंद्रों को सुदृढ़ किया जाए, आवश्यकता के अनुसार उनमें सुधार किया जाए तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हरियाणा टीबी के खिलाफ लड़ाई में देश के अग्रणी प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक बनकर उभरा है और राज्य ने ‘नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम’ के तहत कई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किए हैं।

उपायुक्तों से ‘टीबी मुक्त हरियाणा’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए प्रो. घोष ने कहा कि वे तीन माह बाद ‘निक्षय मित्र पहल’ के तहत जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।

बैठक के दौरान सभी उपायुक्तों से ‘निक्षय मित्र’ के रूप में पंजीकरण करवाने तथा टीबी से प्रभावित लोगों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाने में योगदान देने का आग्रह किया गया। साथ ही, उनके कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इस पहल से जोड़ने और इस नेक कार्य में योगदान के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

इस अवसर पर नेशनल हेल्थ मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक डॉ. आर.एस. ढिल्लों, राज्यपाल के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी, डीएचएस डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सिरसा, महेंद्रगढ़, सोनीपत, पंचकूला, हिसार, फरीदाबाद, नूंह, करनाल, यमुनानगर, चरखी दादरी, पानीपत, गुरुग्राम और रोहतक के उपायुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके...

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने...

Punjab News: 31 सालों से जेल में बंद हवारा की मां-बेटे की मुलाकात को लेकर बलदेव सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सिख सद्भावना दल के मुख्य सेवादार भाई बलदेव सिंह वड और किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने प्रेस...

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक बार फिर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए...

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गोलियां मारकर नौजवान का...