संसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से कोलकाता-नांगल डैम ट्रेन सेवा का अंब आंदौरा तक विस्तार
ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय अनुराग सिंह ठाकुर ने कोलकाता-नांगल डैम गुरुमुखी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12325/12326) ट्रेन सेवा को अंब इंदौरा, हिमाचल प्रदेश तक विस्तारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया व इसे हिमाचल की कनेक्टिविटी, पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “देवभूमि हिमाचल में कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने अभूतपूर्व कार्यों को धरातल पर पहुंचाया है।
इसी कड़ी में आज कोलकाता-नंगल डैम गुरुमुखी एक्सप्रेस (12325/12326) को अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने की मेरी मांग को स्वीकृति मिलने से पूरे हिमाचल के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा मिलेगी। मैं इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। हिमाचल में रेल प्रगति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो राज्य के पर्यटन, व्यापार और जनसुविधाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा” अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस क्षेत्र की लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए गहरा आभार व्यक्त करता हूं।
यह ट्रेन विस्तार मात्र रेल नक्शे पर कुछ किलोमीटर की बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश और बाकी भारत के बीच एक पुल है। यह पर्यटन को बढ़ावा देगा, स्थानीय व्यवसायों को सशक्त बनाएगा, नए आजीविका के अवसर पैदा करेगा और हमारे लोगों को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ेगा” रेल मंत्रालय से 17 अप्रैल 2026 को प्राप्त पत्र में पुष्टि की गई कि यह साप्ताहिक ट्रेन सेवा अब पूर्ण रूप से अंब आंदौरा तक चलेगी, जो क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अनुराग सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया, जिनकी देश के हर कोने में रेल अवसंरचना को मजबूत करने की प्रतिबद्धता अटूट रही है।
इअनुराग सिंह ठाकुर ने इस विस्तारित रेल सेवा के हिमाचल प्रदेश के पर्यटन और व्यवसाय पर पड़ने वाले transformative प्रभाव पर जोर दिया। कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरीय केंद्र और अंब आंदौरा के बीच सीधी कनेक्टिविटी पूर्वी भारत से आने वाले यात्रियों के लिए क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, विरासत स्थलों और पहाड़ी गंतव्यों की खोज को नई राहें खोलेगी तथा यात्रा समय और खर्च को काफी कम करेगी। इसी प्रकार, ऊना और आसपास के जिलों के स्थानीय व्यवसायी, व्यापारी और कृषि उत्पादक पूरे देश में बेहतर माल परिवहन और बाजार पहुंच से बहुत लाभान्वित होंगे।
