Girl in a jacket
HomeNationalवायरल वीडियो से गोलगप्पे के दीवाने हो जाएंगे हैरान, स्वाद के लिए...

वायरल वीडियो से गोलगप्पे के दीवाने हो जाएंगे हैरान, स्वाद के लिए मिलाया जा रहा ये पदार्थ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गढ़वाः अगर आप भी गोलगप्पे खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए अहम है, दरअसल, गोलगप्पे बनाने वाले युवकों के कारनामों को जानकर आप हैरान रह जाओंगे। जिले के माझीयाओ बाजार में गोलगप्पे का पैर से आटा गूंथने का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं वीडियोे के वायरल होने पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और गोलगप्पे बनाने वाले दोनों व्यक्तियों को घेर लिया। इस दौरान जब गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि के बारे में पूछा तो जो सच्चाई सामने आई वह काफी चौंकाने वाली है। दोनों ने बताया कि वे गोलगप्पे में स्वाद बढ़ाने के लिए हार्पिक और यूरिया खाद का भी इस्तेमाल करते हैं। यह सुनते ही लोग और उग्र हो गए।

इसी बीच सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची और दोनों को बचाया और हिरासत में लेकर थाना ले आई। अरबिन्द यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मौसेरे भाई अंशु और राघवेन्द्र से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन लोगों ने पैर से मैदा गूंथते हुए वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें एक झांसी जिला स्थित पूंछ थाना के सेसा गांव निवासी हर प्रसाद यादव का पुत्र अरबिन्द यादव है। दूसरा जालौन जिला के चुरकी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी मंगल लाल का पुत्र सतीश कुमार श्रीवास्तव है।

थाना प्रभारी ने कहा कि इनके पास से एक सफेद रंग का फिटकिरी जैसा ठोस पदार्थ केमिकल मिला है। जिसे थोड़ा सा लगभग आधा चम्मच पूरे बाल्टी में डालने पर पूरा पानी खट्टा हो जाता है। इसे मेडिकल लैब में भेजा जायेगा। वर्तमान में इनके गार्जियन को बुलाकर बॉन्ड लिखवाया जायेगा। अगर सफेद पदार्थ हानिकारक निकला तो दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वे लोग गढ़वा के किराना दुकान से सफेद केमिकल खरीदते हैं। इसकी भी जांच कराई जायेगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -