शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वैध पासपोर्ट अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों का 30 हज़ार रूपये सेवा शुल्क सहित 18 प्रतिशत जीएसटी तथा 1,500 रूपये चिकित्सा शुल्क (भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार) लगेगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
