ऊना/सुशील पंडित : थ्रो बॉल इंडिया एसोसिएशन के सौजन्य से झारखंड के चांडिल में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय थ्रो बॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम में लड़कों की टीम का चयन पहले ही हो चुका है। थ्रो बाल हिमाचल प्रदेश के मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है। खेल बच्चों की मानसिक क्षमताओं के विकास में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। हिमाचल की टीम 25 दिसंबर को हिमाचल से चांडिल झारखंड में जाएगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल से जूनियर सीनियर लडके, लडकियों की टीमें भी भाग लेने हेतु जा रही है। अजय ठाकुर ने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की।थ्रो बॉल के लिए हिमाचल के कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर ज़िलों से खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
लड़कियों की सव जूनियर टीम में मानसी राणा, अनुष्का,आरूणी, वर्षा रानी,अंशिका राणा,दीया शर्मा,शिवानी ठाकुर,आकांक्षी,आकृति शर्मा, राधिका शर्मा,
वहीं पर सीनियर टीम में शताक्षी, अंजलि शर्मा,बेबी कुमारी, प्रियंका चंदेल,निशा देवी,साक्षी,हिमानी,उमा सहित अन्य खिलाड़ी चयनित किए गए।
। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी अमन,पूर्ण,श्याम मुरारी,तीक्ष्ण,नीरज नरेश, अजय,यशवीर, इंदु बाला, अंजू, ममता भी उपस्थित रहे।
