ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा प्रदेश सचिव एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी गृह मंत्रालयगृह मंत्रालय ने आज हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रू की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। चालू वर्ष के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण राज्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।
सुमीत ने बताया कि इसलिए आपदा मे प्रदेश के 10 प्रशासनिक जिला पूर्ण रूप से प्रभावित हुए थे उन्होंने बताया कि इसलिए आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अनुराग ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सँग प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण व दौरा किया था।
उस फ़ौरी राहत देते हुए 560.80करोड़ कि राहत राशि को मुहैया करवाया था। यही नहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग के सुधार व सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने स्वंय ज़िम्मेदारी ली थी। गांव मे आवास व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ग्रामीण मंत्रालय ने 11000 नए पक्के घरों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। संघीय ढांचे कि मजबूती के लिए केंद्र सरकार ने अपना राजधर्म निभाकर मोदी जी के दूसरे घर हिमाचल के प्रभावित लोगों कि मदद कर अनुकरणीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा जहाँ आपदा प्रभावितों कि मदद के लिए रोज़ प्रदेश कांग्रेस नेता ब्यानवीर बन रहे थे और नित केंद्र सरकार को मदद के नाम पर कोसने कि बजाय धर्मशाला मे गैर उपलब्धि वाले एक वर्ष के कार्यक्रमों पर फ़िज़ूल खर्ची छोड़ इसलिए धन का उपयोग भी आपदा पीड़ीतोँ कि मदद करते तो कर्म के आधार पर सुख की सरकार को सार्थक करने मे सफल होते।
उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी 10 ग्रारंटियों को पुरा करने मे फेल हुई है और अब आगामी 4वर्षो मे पूरा करने की बात कर प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य मे जुट गयी है।12000 करोड़ ऋण लेकर मात्र अपनी मौज मस्ती मे मसरुफ कांग्रेस सरकार को लोगों की बेदना को घर द्वार जाकर समझना चाहिए न कि प्रदेश मे टेंडर प्रक्रिया मे संगठित लूट को प्रोत्साहित करना चाहिए।
सुमीत ने कहा की मोदी सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के घर-घर दस्तक दे रही है। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने एक वर्ष के निराशाजनक कार्यकाल पर विचार विमर्श करने से बचने मे लगातार प्रयासरत है।
सुमीत ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने सुकखू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का आंकलन मोदी सरकार के 9 वर्ष की आमजन से जुड़ी लाभकारी योजनाओं से तुलनात्मक कर लिया है और विधानसभा चुनाव मे की गयी गलती को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव मे हिमाचल की चारों सीट पर भाजपा को जिता कर ठीक करने को उत्सुकता से तैयार बैठें हैँ।
