Himachal Govt
Breaking Newsपाकिस्तान के फील्ड मार्शल पर साधा General Upendra Dwivedi ने निशाना, कह...

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल पर साधा General Upendra Dwivedi ने निशाना, कह दी ये बात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक बार फिर से फील्ड मार्शल बने आसीम मुनीर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युद्ध में नैरेटिव मैनेजमेंट की अहम भूमिका होती है। IIT मद्रास में बात करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘यदि आप किसी पाकिस्तानी से पूछें कि आप हारें है या जीते तो वह कहेगा कि मेरे आर्मी चीफ फील्ड मार्शल बन गए हैं जरुर हम जीते होंगे तभी तो वो फील्ड मार्शल बने हैं’। गौरतलब है कि जनरल द्विवेदी का यह बयान पाकिस्तान सरकार के उस फैसले पर आया था जिसमें पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसीम मुनीर को फाइव स्टार जनरल और फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके अगले दिन 23 अप्रैल को शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की एक अहम बैठक हुई। उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि – ‘बस अब बहुत हो चुका’। आगे आर्मी चीफ ने कहा कि तीनों सेनाओं के प्रमुख इस बात पर सहमत थे कि कुछ बड़ा कदम उठाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि – ‘हमें पूरी तरह फ्री हैंड दिया गया। आप तय कीजिए कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि यही वह भरोसा, राजनीतिक दिशा और स्पष्टता थी जो हमने पहली बार देखी। जनरल दविवेदी के अनुसार, इस तरह के साफ राजनीतिक समर्थन से सैनिकों का मनोबल बढ़ता है। यही कारण था कि हमारे आर्मी कमांडर्स ग्राउंड पर जाकर अपने विवेक से कदम उठा सकें’। भारत ने 7 मई को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर भी लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया। इसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 100 से ज्यादा आंतकियों को मार गिराया गया।

डिफेंस एक्टिविटी का इस्तेमाल

पाकिस्तान ने जवाब में सीमा पार से गोलाबारी, ड्रोन हमलों की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने अपने एयर डिफेंस एक्टिविटी का इस्तेमाल किया और पाकिस्तानी सेना के अग्रेशन का पूरी सफलता के साथ जवाब दिया। इसके बाद भारत के जवाबी हमलों में पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों, रडार इंस्टॉलेशन, कम्युनिकेशन हब और एयरफील्ड तबाह कर दिया गया।

पाकिस्तान के एयरफील्ड तक कर दिया तबाह

पाकिस्तान ने जवाब में सीमा पार से गोलाबारी, ड्रोन हमलों की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने अपने एयर डिफेंस एक्टिविटी का इस्तेमाल किया और पाकिस्तानी सेना के अग्रेशन का पूरी सफलता के साथ जवाब दिया. इसके बाद भारत के जवाबी हमलों में पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों, रडार इंस्टॉलेशन, कम्युनिकेशन हब और एयरफील्ड तक को तबाह कर दिया गया.      

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

छात्रा ने रो-कर और हाथ जोड़ लगाई DM से बिजली की गुहार, देखें वीडियो

7 वर्षों से नहीं है बिजली की सुविधा सीतापुरः उत्तर...

शोर-शराबे का विरोध करने पर संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली के आश्रम स्थित किलोकरी गांव में...

चलती Alto Car पर गिरी चट्टान, एक की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

चंपावतः बाराकोट ब्लाक के घाट-पनार मोटर मार्ग पर घाट...

सनराइज इंस्टीट्यूट में करियर सेमिनार का आयोजन, देखें वीडियो

नगरोटा सूरियांः सनराइज इंस्टीट्यूट बैजनाथ में हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ...

युवती के इंटरकास्ट मैरिज के सवाल पर बोले अनिरुद्धाचार्य- कुत्ते-गधे से भी हो जाए प्रेम, देखें वीडियो

करनालः हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में अनिरुद्धाचार्य की कथा में लड़की ने उनसे इंटरकास्ट लव मेरिज को लेकर...

छात्रा ने रो-कर और हाथ जोड़ लगाई DM से बिजली की गुहार, देखें वीडियो

7 वर्षों से नहीं है बिजली की सुविधा सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में घर में बिजली नहीं होने को...

शोर-शराबे का विरोध करने पर संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली के आश्रम स्थित किलोकरी गांव में शोर-शराबे और कथित हुड़दंग का विरोध करने पर 54 वर्षीय...

चलती Alto Car पर गिरी चट्टान, एक की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

चंपावतः बाराकोट ब्लाक के घाट-पनार मोटर मार्ग पर घाट मसान देवता मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक कार पर...