Girl in a jacket
HomeHimachalUnaपंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026, जिला में 3,79,459 मतदाता करेंगे मताधिकार...

पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026, जिला में 3,79,459 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना, (9 मई) सुशील पंडित जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के लिए जिला ऊना की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। प्रकाशित सूची के अनुसार जिला में कुल 3,79,459 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,88,945 पुरुष तथा 1,84,724 महिला मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार अंब में कुल 75,053 मतदाता हैं, जिनमें 37,716 पुरुष तथा 36,202 महिला मतदाता शामिल हैं। बंगाणा में कुल 63,506 मतदाताओं में 31,229 पुरुष और 30,827 महिला, गगरेट में 72,324 में 35,949 पुरुष तथा 35,355 महिला, हरोली में 88,062 में 43,944 पुरुष और 43,117 महिला, जबकि ऊना विकास खंड में कुल 80,514 मतदाताओं में 40,223 पुरुष तथा 39,223 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।
उल्लेखनीय है कि पंचायती राज संस्थानों की निर्वाचन  प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों में 26, 28 तथा 30 मई को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -