.
Himachal Govtहिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को मजबूत करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता...

हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को मजबूत करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क एवं विमानन अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सरकार, भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के मध्य एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ज्ञापन संशोधित क्षेत्रीय सम्पर्क योजना-उड़ान के तहत किया गया है।

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव संदीप कुमार ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू तथा केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन के माध्यम से मौजूदा एवं नई उड़ान हवाई सेवाओं तथा पात्र विमानन अवसंरचना के विकास और संचालन के लिए सहयोग का एक व्यापक ढांचा तैयार किया गया है।

यह समझौता 10 वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। वर्तमान व्यवस्था के तहत राज्य सरकार द्वारा 20 प्रतिशत व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) का योगदान किया जाएगा जबकि शेष 80 प्रतिशत केन्द्र सरकार वहन करेगी। बेहतर हवाई सम्पर्क से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटकों एवं व्यावसायिक यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी तथा प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: मेन चौक पर इनोवा गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा...

आहाते में खाने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट; चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत बढ़ेड़ा गांव...

राज्यपाल ने ‘कौटिल्य के अर्थशास्त्र में मानवाधिकार’ पुस्तक का विमोचन किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोकभवन में ‘कौटिल्य के...

एक सप्ताह में दिल्ली से सुरक्षित बरामद हुए लापता नाबालिग, ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की सतर्कता और त्वरित...

Alif Laila Club Firing Case में टेरर फंडिंग से जुड़े तार, 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

3 कैश काउंटिंग मशीन, हथियार, 529 ग्राम हेरोइन सहित...

Jalandhar News: मेन चौक पर इनोवा गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर इनोवा गाड़ी का चालान...

आहाते में खाने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट; चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत बढ़ेड़ा गांव में आहाते में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद...

राज्यपाल ने ‘कौटिल्य के अर्थशास्त्र में मानवाधिकार’ पुस्तक का विमोचन किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोकभवन में ‘कौटिल्य के अर्थशास्त्र में मानवाधिकार’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक सेवानिवृत्त...

एक सप्ताह में दिल्ली से सुरक्षित बरामद हुए लापता नाबालिग, ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बंगाणा क्षेत्र से लापता हुई 14 वर्षीय...