HomeInternationalSchool में पूर्व छात्र ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 16...

School में पूर्व छात्र ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, 16 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिवेरेकः तुर्की के सिवेरेक जिले में स्थित अहमत कोयुनकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल पर हमला हुआ। जहां पूर्व छात्र ने स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में 16 लोग घायल हुए हैं। स्कूल में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद पूर्व छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संदिग्ध एक लंबी नली वाला हथियार लेकर हाई स्कूल के अहाते में घुसा और फिर अंधाधुंध फायरिंग की। हमलावर छात्र की उम्र 18 साल बताई जा रही है और उसके पास एक शॉटगन थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

उसने सानलिउर्फा प्रांत के सिवेरेक में स्थित एक वोकेशनल हाई स्कूल में गोलीबारी की और फिर इमारत के अंदर छिप गया। गवर्नर हसन सिल्डक ने बताया कि बाद में उसने उसी शॉटगन से खुद को गोली मार ली। सिल्डक ने बताया कि इस हमले में 10 छात्र, 4 शिक्षक, कैंटीन का एक कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में शामिल एक शिक्षक की हालत गंभीर है। हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। तुर्की में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बहुत कम होती हैं। घटना के दौरान हमलावर ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया, तो पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट्स को तैनात किया गया और इस दौरान स्कूल के सभी कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हमले के दौरान दर्जनों छात्र स्कूल से भागकर गेट की तरफ और फिर सड़क पर आते हुए दिखाई दिए। गवर्नर ने बताया कि ज्यादातर घायलों का इलाज सिवेरेक में ही चल रहा था, लेकिन घायल शिक्षकों और छात्रों में से 5 को प्रांतीय राजधानी के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं तुर्की के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सानलिउर्फा के सिवेरेक जिले में स्थित अहमत कोयुनकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल पर हमला हुआ है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि हमलावर ने एक शॉटगन से हमला किया था और बाद में उसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा इकाइयों ने इस मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -